Header Ads

Realme x7: रियलमी एक्स7 को 2021 में किया जा रहा लॉन्च

डिजिटल डेस्क। नई दिल्ली। रियलमी इंडिया के सीईओ माधव सेठ ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि कंपनी अपने 5जी स्मार्टफोन रियलमी एक्स7 को अगले साल भारत में लॉन्च करने के लिए बिल्कुल तैयार है। सेठ ने ट्वीट किया कि इस साल फरवरी में लॉन्च हुए रियलमी एक्स50 प्रो के साथ यह भारत में 5जी स्मार्टफोन को लाने वाली पहली कंपनी थी। उन्होंने आगे कहा कि रियलमी एक्स7 सीरीज साल 2021 में 5जी तकनीक का लोकतंत्रीकरण करेगी।

उन्होंने हाल ही में अपने एक ट्वीट में इस बात का उल्लेख किया था, रियलमीएक्सप्रो के साथ भारत में 5जी स्मार्टफोन का अनावरण करने वाले हम ही पहले हैं। अब हमारी योजना रियलमी एक्स7सीरीज के लॉन्च के साथ 2021 में 5जी टेक्नोलॉजी का लोकतंत्रीकरण करना है और आगे और भी कई डिवाइस लाने हैं। रियलमी 5जी लीडर बनने के लिए तत्पर है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Reality X7 being launched in 2021
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3nodDIs
https://ift.tt/2UlWi7q
Indian Hotel Center. Powered by Blogger.